आभार एवं निवेदन
इस सारिका को तैयार करने हेतु खाप प्रधान श्री सुखबीर जी ने मुझे सलाह दी थी, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूँ। मेरी इच्छा है कि खाप प्रधान जी इसे छपवाकर प्रत्येक किन्हा परिवार को भेंट करने का प्रयास करें।
नम्र निवेदन
‘किन्हा परिवार मार्ग परिचय’ सारिका लिखने से पूर्व मैं इसमें लिखित सभी ग्रामों में जाकर किन्हा परिवारों का सर्वे कर चुका हूँ। अतः किसी भी सज्जन को इसमें संदेह करने की आवश्यकता नहीं है। जिन गाँवों का सर्वे मैं नहीं कर पाया हूँ, उनके लिए स्पष्ट रूप से नोट लिख दिया गया है।
हर गाँव में पहुँचने के लिए चारों ओर से मार्ग बने हुए हैं, किन्तु मैंने केवल आवश्यक मार्गों का उल्लेख किया है। प्रत्येक किन्हा भाई से मेरा निवेदन है कि गाँवों के नामों एवं मार्गों का ध्यान रखें तथा यथाशक्ति वहाँ होने वाले आयोजनों में पहुँचने का प्रयास करें।
यदि अपने निवास स्थान पर कोई आयोजन रखा गया है तो आसपास के किन्हा भाइयों को निमंत्रण देने का प्रयास करें।
आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मधुर संबंध रखना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक फ़र्ज़ है। अतः मेरा सभी सज्जनों से निवेदन है कि वे सेवा के मार्ग पर चलते हुए अपनी नैतिकता का ध्यान रखें।
नैतिकता ही उन्नति का मार्ग है।
बस्तीराम किन्हा
माच्छरौली