kinha-parivar-uttar-pradesh

किन्हा परिवार — मार्ग परिचय, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बसे किन्हा परिवारों के प्रमुख गाँवों तथा वहाँ पहुँचने के मार्ग और संपर्क व्यक्तियों की जानकारी।

1. उजेड़ा गाँव

यह किन्हा खेड़ा है। यहाँ लगभग 100 किन्हा परिवार हैं। अन्य गोत्रीय जाट तथा अन्य बिरादरी के भाई भी बसे हुए हैं।

मार्ग

मेरठ के पास मोदी नगर है। दिल्ली से रेल अथवा बस द्वारा मोदी नगर जाया जा सकता है। देश के किसी भी प्रान्त से मेरठ पहुँचा जा सकता है और यहाँ चारों ओर से मार्ग उपलब्ध है।

मोदी नगर बस स्टैंड से टैम्पो द्वारा लगभग 8–10 कि.मी. चलकर सोन्धा गाँव जाएँ। वहाँ बड़ी नहर के पार जाकर पैदल अथवा अन्य साधन से लगभग 2 कि.मी. दूर उजेड़ा रोड से जाएँ। लगभग 400 घर का गाँव है।

संपर्क व्यक्ति

  • श्री श्रवण कुमार जी किन्हा — मो. 9411944297
  • श्री मनीश जी — मो. 9149131361

2. अब्बूपुर

यहाँ लगभग 20–25 घर किन्हा गोत्र के हैं। शेष अन्य कौमों तथा अन्य जाट गोत्रों के भाई बसे हुए हैं। यह बड़ा गाँव है।

मार्ग

सोन्धा गाँव से नहर के साथ सड़क जाती है। इसी सड़क पर लगभग 2 कि.मी. आगे चलकर अब्बूपुर गाँव आता है। मोदी नगर से बस द्वारा सोन्धा जाएँ और वहाँ से लगभग 2–3 कि.मी. दूर नहर की पटरी वाले रोड से पैदल अथवा किसी साधन से अब्बूपुर पहुँचा जा सकता है।

संपर्क व्यक्ति

  • श्री सूबेसिंह जी किन्हा — मो. 9997529246
  • श्री मदनपाल जी — मो. 9760691221
  • श्री मूलचन्द जी — मो. 9760280588
  • डॉ. श्री सतबीर सिंह जी — मो. 9808649882